मेरे प्रिय दीक्षा, आश्रित, आकांक्षी, शिक्षा, प्र-शिष्यों और शुभचिन्तकों,

कृपया मेरे यथोचित आशीर्वाद, शुभेच्छाएँ और प्रणाम स्वीकार करें।
श्रील प्रभुपाद की जय।

मेरे मुख्य केन्द्र श्री मायापुर चन्द्रोदय मंदिर से लिखा गया
दिनांक: १८ जनवरी २०२६

मुख्य बिंदु

मैं अपने किडनी को पुनर्जीवित करने के लिए गहन चिकित्सा पर रहा हूँ, और मैंने चौदह-दिवसीय चिकित्सा के सात दिन पूर्ण कर लिये हैं। अतः तब तक, मैं एक प्रकार के एकान्त वास में हूँ। मैं बैठकें तथा कक्षाएँ ऑनलाइन जारी रखता हूँ, और मैं मायापुर टीवी पर अर्चाविग्रहों का दर्शन करता हूँ तथा प्रतिदिन आरती तथा प्रार्थनाएँ अर्पित करता हूँ।

श्रील प्रभुपाद ने मुझे मायापुर में रहने और अपने सहायकों के माध्यम से कार्य करने के लिए कहा था। यद्यपि मेरा शरीर अच्छा नहीं है, मैं निरन्तर उन विभिन्न निर्देशों के बारे में सोचता हूँ जो श्रील प्रभुपाद ने मुझे तथा संघ को दिये थे तथा मैं उन निर्देशों को पूर्ण करने का प्रयास कर रहा हूँ। कभी-कभी मैं वह सेवाऐं, जिम्मेदारियां जो मेरे पास हैं, उनके बारे में सोचते हुए रात में सो नहीं पाता हूँ।

मेरे दिन चिकित्साएं, बैठकें, व्यायाम, कक्षाएँ, पत्राचार, इत्यादि से भरे हुए हैं। और मैं निरन्तर हरे कृष्ण महामंत्र का जप करता हूँ। अतः, एक क्षण भी व्यर्थ नहीं जाता; एक क्षण भी निष्क्रिय नहीं है।

श्रील प्रभुपाद का संदेश

श्रील प्रभुपाद ने कहा कि यह कृष्ण भावनामृत आंदोलन दैव-वर्णाश्रम की पुनः स्थापना करने का प्रयास कर रहा है। दैव-वर्णाश्रम का अर्थ है कि इसे कृष्ण द्वारा कहा गया है — गुण-कर्म-विभागशः (भगवद् गीता ४.१३)। श्रील प्रभुपाद प्रायः इस बात पर बल देते थे कि उनके कार्य का ५०% शेष रह गया है — अर्थात् दैव-वर्णाश्रम की स्थापना।

“जब तक कोई मनुष्य शास्त्र के पाठों की शिक्षाओं में पारंगत नहीं होता, उसे मानव नहीं माना जाना चाहिए। वास्तव में, ऐसा ही है, जब तक कोई धर्म और आश्रम के सिद्धांतों तक नहीं पहुँचता, उसे मानव नहीं माना जाना चाहिए। अतः यह संस्था, अन्तर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ, इस दैव-वर्णाश्रम की स्थापना करने का प्रयास कर रही है।”

“दैव-वर्णाश्रम, जैसा कि कृष्ण कहते हैं, चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं, जो पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान कृष्ण द्वारा रचित है, वह सार्वभौमिक रूप से लागू होना चाहिए। अतः यह वर्णाश्रम-धर्म केवल भारत या उन समुदायों तक सीमित नहीं है जिन्हें हिन्दू कहा जाता है। क्योंकि कृष्ण ने दावा किया है कि, सर्व-योनिषु कौन्तेय सम्भवन्ति मूर्तयः (भी. गी. १४.४: हे कुंतीपुत्र, यह समझना चाहिए कि जीवन की सभी प्रजातियाँ इस भौतिक प्रकृति में जन्म लेने से संभव होती हैं, और मैं बीज देने वाला पिता हूँ।) सभी प्रजातियों के रूप — कुल ८,४००,००० प्रजातियाँ हैं — और कृष्ण दावा करते हैं, अहं बीज-प्रदः पिता।” व्याख्यान – २९ नवम्बर, १९७१, वृन्दावन

मेरा संदेश

मैं सोच रहा था कि श्रील प्रभुपाद की दृष्टि की स्थापना कैसे की जाए, और मुझे ज्ञात हुआ कि अधिकांश भक्त दैव-वर्णाश्रम का वास्तविक अर्थ नहीं समझते। उन्हें लगता है कि यह एक ओर प्रकार की कृष्ण-भावनाभावित जाति व्यवस्था है। किन्तु हम वर्तमान संसार को बदल नहीं सकते। जो हम कर सकते हैं वह यह है कि उन्हें कृष्ण भावनाभावित बनायें। अतः, भगवद् गीता के १८वें अध्याय में, कृष्ण कहते हैं कि यह अत्यन्त गोपनीय ज्ञान है। अतः, केवल गुरु और कृष्ण के लिए अपना कार्य करें — यही रहस्य है। और कृष्णलोक को लौटें। कृष्ण ने कहा, सर्व-धर्मान् परित्यज्य माम् एकं शरणं व्रज/ अहं त्वां सर्व-पापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुचः (भ. गी. १८.६६: समस्त प्रकार के धर्मों को त्यागकर केवल मेरी शरण में आओ। मैं तुम्हें समस्त पाप-प्रभावों से मुक्त कर दूँगा। शोक मत करो।)

हाल ही में, किसी ने मुझे हरि-भक्ति-विलास से एक संदर्भ भेजा कि “जहाँ कहीं भी शास्त्रों में (शूद्रों या स्त्रियों के संबंध में) प्रतिबन्धात्मक कथन मिलते हैं, विद्वान् लोग उन कथनों को केवल गैर-वैष्णवों पर ही लागू समझते हैं।” (५.४५३)

मेरे लगभग ९०% दीक्षित शिष्यों ने दूसरी दीक्षा नहीं ली है, और मैं अपेक्षा करता हूँ कि उन्हें भक्ति-शास्त्री होना चाहिए, कम से कम श्रीमद् भागवतम् के तीन स्कन्ध पढ़ने चाहिए, तथा अन्य आवश्यकताएँ पूरी करनी चाहिए। उन्हें श्रील प्रभुपाद की पुस्तकें पढ़नी चाहिए। मैं ऐसे शिष्यों का समूह चाहता हूँ जो अत्यन्त विद्वान भक्त हों। और जैसे ब्रह्म-मध्व-गौड़ीय सम्प्रदाय अपने ज्ञान के लिए प्रसिद्ध है, वैसे ही मेरे सभी शिष्य भी अपने अत्यन्त ज्ञान के लिए प्रसिद्ध हों। अतः हमें सभी को श्रील प्रभुपाद की पुस्तकें पढ़नी और अध्ययन करनी चाहिए। मेरे पास अब भक्ति-वेदान्त की डिग्री है, और मैं भक्ति-सार्वभौम के लिए प्रयास कर रहा हूँ। इसलिए मैं चाहता हूँ कि मेरे सभी शिष्य भी ये डिग्रियाँ लें। दूसरी दीक्षा के लिए कम से कम भक्ति-शास्त्री तो चाहिए ही। यह श्रील प्रभुपाद की इच्छा थी।

“कभी-कभी आलोचना होती है कि हमारे लोग, विशेष रूप से ब्राह्मण, पर्याप्त रूप से विद्वान नहीं हैं। बेशक, दूसरी दीक्षा किसी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर निर्भर नहीं करती। किसी ने अपने जिवन को कैसे ढाला है – जप करना, आरती में भाग होना, वगैरह – ये ज़रूरी हैं। फिर भी, ब्राह्मण का मतलब पंडित होता है। इसलिए, मैं निम्नलिखित परीक्षाओं का सुझाव दे रहा हूँ: भक्ति-शास्त्री (सभी ब्राह्मणों के लिए) — भगवद् गीता, श्री ईशोपनिषद्, भक्तिरसामृतसिन्धु, उपदेशामृत, और सभी छोटी पतले आवरण की पुस्तकें पर आधारित; भक्ति-वैभव: उपर्युक्त के साथ-साथ श्रीमद् भागवतम् के प्रथम छः स्कन्ध; भक्ति-वेदान्त: उपर्युक्त के साथ-साथ श्रीमद् भागवतम् के स्कन्ध ७–१२; भक्ति-सार्वभौम: उपर्युक्त के साथ-साथ चैतन्य-चरितामृत।” (श्रील प्रभुपाद — स्वरूप दामोदर को पत्र, १० जनवरी, १९७६)

श्रील प्रभुपाद ने मुझे बताया कि उनके आध्यात्मिक गुरु, श्रील भक्तिसिद्धान्त सरस्वती ठाकुर, सदैव उनके पार्श्व में बैठते थे। और उन्होंने इसे इतने भारपूर्वक कहा कि ऐसा प्रतीत होता था जैसे मैं श्रील भक्तिसिद्धान्त सरस्वती ठाकुर को श्रील प्रभुपाद के पार्श्व में देख सकता हूँ। अतः यदि हम ऐसे हों, गुरु, श्रील प्रभुपाद, गौरांग और कृष्ण को देखें, तो स्वाभाविक रूप से हम कृष्ण की ओर जाते हैं। यही वास्तविक दैव-वर्णाश्रम है; यह तीन गुणों के अधीन नहीं है, और दैव-वर्णाश्रम में गुण दिव्य है।

हरि-भक्ति-विलास में, मैं पढ़ रहा था कि नारायण, नरसिंह, राम के विभिन्न मंत्र मनुष्य को हरि-धाम तक ले जाते हैं। किन्तु कृष्ण मंत्र विशेषकर १८-अक्षर वाला मंत्र मनुष्य को कृष्णलोक तक ले जाता है। द्वादशाक्षर (१२-अक्षर वाला “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”) को अविनाशी और सर्वोच्च कहा गया है, अष्टाक्षर (८-अक्षर वाला “नमो नारायणाय”) को वेदों का सार और संसार का संहारक कहा गया है,
नृसिंह मन्त्र को समस्त पापों से शुद्ध करने वाला कहा गया है, राम-मन्त्र को सहजता से महान पापों को भी नष्ट करने वाला कहा गया है, और अष्टादशाक्षर (१८-अक्षर वाला गोपाल-मन्त्र) को सर्वोच्च कहा गया है, जो कृष्ण को ग्वाले रूप में परम ब्रह्म के रूप में प्रकट करता है, तथा भुक्ति और मुक्ति (संसारिक सुख और मोक्ष) दोनों प्रदान करता है।

हम अत्यन्त सौभाग्यशाली हैं कि श्रील प्रभुपाद ने हमें अष्टादशाक्षर (१८-अक्षर गोपाल-मन्त्र) गायत्री के छठे मन्त्र में दिया। अतः मैं चाहता हूँ कि मेरे सभी शिष्य नियमित हरे कृष्ण महामन्त्र के जप के अतिरिक्त यह मन्त्र प्राप्त करें और धन्य हों।

गायत्री मन्त्र का अन्तिम मन्त्र, काम-गायत्री, कृष्ण का साकार रूप बताया गया है, अतः श्रील प्रभुपाद ने वह भी हमें दिया। अतः, मेरे शिष्य, मैं चाहता हूँ कि वे योग्य बनें ताकि वे इन दूसरे दीक्षा मन्त्रों को प्राप्त कर सकें और इन अत्यन्त, अत्यन्त शक्तिशाली रहस्यमय मन्त्रों को धारण कर सकें। किन्तु उन्हें चार नियामक सिद्धांतों का कठोरता से पालन करना होगा, श्रील प्रभुपाद की पुस्तकें पढ़नी होंगी, सभी शास्त्रीय डिग्रियाँ प्राप्त करनी होंगी और साधन-भक्ति का अभ्यास करना होगा।

पिछले पखवाड़े, मैंने हरे कृष्ण महामन्त्र की ४१५ माला जप किया, जिसका अर्थ है औसत रूप से प्रतिदिन २८ माला। और मैंने एक बार फिर भगवद् गीता पढ़ ली, और अब मैं हरि-भक्ति-विलास पढ़ रहा हूँ।

प्रेरणादायक कथाएँ

मुझे दुनिया के विभिन्न हिस्सों से शिष्यों द्वारा पुस्तक वितरण, प्रचार-प्रसार, हरिनाम, रथ-यात्रा आदि के सम्बन्ध में अनेक उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त हुए। साथ ही, मैंने रूस और अन्य हिस्सों में बर्फ में हरिनाम करते हुए भक्तों के कुछ वीडियो भी देखे। और कई भक्त इंटरनेट पर प्रचार कर रहे हैं, एआई का उपयोग करके अत्यन्त आकर्षक वीडियो बना रहे हैं।

इस्कोन प्रयागराज के मेरे एक शिष्य ने मुझे उनके आरंभ किए गए एक शैक्षणिक प्रयास के बारे में लिखा, जिसे भक्तिवेदांत गुरुकुल स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस (https://bhaktivedantagurukul.com) कहा जाता है। ये स्कूल भारत में सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) से संबद्ध होंगे। इनमें भारतीय पाठ्यक्रम का आध्यात्मिक पाठ्यक्रम के साथ संयोजन है, जो अत्यन्त रोचक है।

१९७५ में, श्रील प्रभुपाद ने मुझसे अनुरोध किया था कि मैं मायापुर में अधिक समय व्यतीत करूँ और अपने सहायकों के माध्यम से कार्य करूँ। उस समय, इसका अर्थ मायापुर के भक्त थे, किन्तु २०२६ में, इंटरनेट युग और डिजिटल युग में, मेरे सहायक दुनिया भर में हैं। मैं आप पर निर्भर हूँ कि आप सभी उन निर्देशों को पूरा करें जो श्रील प्रभुपाद ने मुझे दिए, और साथ ही श्रील प्रभुपाद, पूर्व आचार्यों और इस्कोन की सेवा में व्यक्तिगत पहलें भी करें।

हरे कृष्ण!

आपका सदैव शुभचिंतक,
जयपताका स्वामी

जेपीएस/आरआरएसडीबी

ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया पेजों के लिए लिंक:

आईओएस ऐप:
https://apps.apple.com/us/app/id967072815

एंड्रॉइड ऐप:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jayapatakaswami.jpsapp

आधिकारिक वेबसाइट:
https://www.jayapatakaswami.com

व्याख्यान (ऑडियो एवं लिप्यंतरण):
https://jayapatakaswamiarchives.net

यूट्यूब चैनल:
http://youtube.com/jayapatakaswamiofficial

🎶 साउंडक्लाउड (व्याख्यान एवं कीर्तन):
http://www.soundcloud.com/jayapatakaswami

फेसबुक:
http://www.facebook.com/Jayapatakaswami

टेलीग्राम चैनल:
https://t.me/JayapatakaSwami

व्हाट्सऐप चैनल:
https://whatsapp.com/channel/0029VaBTu8uIiRoqvPKige0G

इंस्टाग्राम पेज:
http://www.instagram.com/Jayapatakaswamionline

Translate »