मेरे प्रिय दीक्षा, आश्रित, आकांक्षी, शिक्षा, प्र-शिष्यों और शुभचिन्तकों,

कृपया मेरे यथोचित आशीर्वाद, शुभेच्छाएँ और प्रणाम स्वीकार करें।
श्रील प्रभुपाद की जय।

मुख्य केन्द्र: श्री मायापुर चन्द्रोदय मंदिर।
शिविर: इस्कोन चेन्नई

दिनांक: ४ दिसम्बर २०२५

मुख्य बिंदु
मैं २४ नवम्बर को देर रात सिंहदेश से चेन्नई वापस आया और तब से यहाँ हूँ। मैंने एक नेफ्रोलॉजिस्ट से परामर्श किया और अपनी नियमित डायलिसिस जारी रखी।

बैठकों और अन्य सेवाओं के अलावा, मैंने रंग कृष्ण दास द्वारा संचालित आउटपोस्ट और मुरली श्याम दास द्वारा संचालित विस्तार केंद्र का भी दौरा किया और वहाँ कक्षाएँ दीं। चेन्नई में प्रचार का विस्तार होते हुए देखकर मैं बहुत प्रसन्न हूँ।

श्रील प्रभुपाद का संदेश
श्रील प्रभुपाद उल्लेख करते हैं कि लोग विद्यार्थी के रूप में आते हैं और फिर उन्हें शिक्षक बनना होता है।

“हर विद्यार्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह आचार्य बने। आचार्य का अर्थ है वह जो शास्त्रों के नियमों को जानता हो और उन्हें जीवन में व्यवहारीक रुप से पालन करता हो, और अपने शिष्यों को सिखाता हो।”
— श्रील प्रभुपाद का तुष्ट कृष्ण को पत्र, ०२ दिसम्बर १९७५, नई दिल्ली

“उन्हें श्रीमद् भगवद् गीता का विज्ञान सिखाओ और उन्हें कृष्ण के प्रथम श्रेणी के प्रतिनिधि बनने के लिए प्रशिक्षित करो। यह बहुत कठिन नहीं है। केवल पूर्ण अधिकार से सुनना है जो स्वयं कृष्ण से शिष्य-परंपरा में है, और फिर उसी संदेश को बिना किसी परिवर्तन के दोहराना है। यदि कोई ऐसा करता है तो वह गुरु बनने के लिए योग्य है।”
— श्रील प्रभुपाद का जयधर्म दास को पत्र, २० अगस्त १९७६, हैदराबाद

मेरा संदेश
मैं चाहता हूँ कि मेरे सभी शिष्य व्यवस्थित रूप से श्रील प्रभुपाद की पुस्तकों का अध्ययन करें और भविष्य में शिक्षक बनें। तो इस प्रकार गुरु बनें। शास्त्रों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है। प्रारम्भ में आप विद्यार्थी हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि आप सदा के लिए विद्यार्थी ही रहें। कुछ समय तक विद्यार्थी, फिर आपको गुरु बनना है।

हमारे पास मायापुर इंस्टीट्यूट और अनेक अन्य संस्थान हैं जो डिग्रियाँ प्रदान करते हैं, और यदि आप किसी नेतृत्व पद में हैं और यदि आपकी आयु ४० से अधिक है, तो आप एक बार होने वाली समग्र मूल्यांकन परीक्षा भी दे सकते हैं।

मैं प्रतिदिन श्रील प्रभुपाद की पुस्तकें पढ़ता हूँ। मैंने भगवद् गीता कई बार पढ़ी है, सम्भवतः २० से अधिक बार, लेकिन मैं अभी भी उसे पुनः पढ़ रहा हूँ, और वर्तमान में मैं अध्याय ११ में हूँ।

प्रेरणादायक कथाएं
मुरली श्याम दास ने कोविड लॉकडाउन की दूसरी लहर के दौरान अपना ऑनलाइन प्रचार शुरू किया, और अब उन्होंने भक्तों का एक समुदाय विकसित किया है। वे तमिल में प्रचार करते हैं। उनके पास ऑनलाइन सेवा कर रहे ७०० निष्ठावान स्वयंसेवक हैं, लगभग ४००० सक्रिय भक्त हैं, और उनमें से १००० से अधिक प्रतिदिन १६ माला जप रहे हैं।

और फिर उन्होंने अक्टूबर २०२४ में एक आउटपोस्ट के रूप में शुरुआत की, और अब वे चेन्नई में एक प्रचार केंद्र के रूप में विकसित हो गया है, और जब मैं वहाँ गया था, तब वहाँ ५०० से अधिक भक्त उपस्थित थे।

इसी प्रकार, एक अन्य दिन जब मैंने उनके सदस्यों को ऑनलाइन कक्षा दी, तो लगभग १३‍०‍० भक्त ऑनलाइन जुड़े। यदि आप यह जानना चाहें कि अपना ऑनलाइन प्रचार कैसे सफल बनाना है, तो आप उन्हें muralisyamdas@gmail.com पर लिख सकते हैं।

वे अपना दैनिक सुबह का कार्यक्रम ऑनलाइन जारी रखते हैं, और पिछले ५ वर्षों से लगभग १०‍०‍० भक्त बिना किसी व्यवधान के उसमें सहभागी हो रहे हैं।

पिछले सप्ताह, मुझे मेरी एक शिष्या – रेवती रूपेश्वरी देवी दासी (डेनमार्क से) से पत्र प्राप्त हुआ, जो श्रीमद् भागवतम् की ध्वनि-मुद्रण सेवा कर रही हैं। वह, एक अन्य भक्त यादव नन्दन दास के साथ मिलकर, बीबीटी की अनुमति से रेडियो कृष्णा कोपेनहेगन के लिए डेनिश, इटालियन और पुर्तगाली भाषाओं में श्रीमद् भागवतम् ध्वनि-मुद्रित कर रही हैं।

यह विभिन्न भाषाओं के लिए लिंक हैं:
अंग्रेजी:https://www.youtube.com/playlist?list=PLqIBxTTD_jfTq7BTzZs5o46VEdr8b3mLd

पुर्तगाली: Srimad Bhagavatam Primeiro Canto – YouTube

इतालवी: https://www.youtube.com/watch?v=gnsAjTDpJE8&list=PLqIBxTTD_jfR6a2DPMz5hjW4AGBVTWX4r

आज, नाम निष्ठा दास मुझसे मिलने आए। उन्होंने मुझे बहुत प्रेरणादायक प्रचार रिपोर्ट दी। कोविड लोकडाउन के दौरान, उन्होंने अपना ऑनलाइन प्रचार शुरू किया, और अब उनके पास मंगळूरु में पूर्ण रूप से स्थापित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर है। उन्होंने मंदिर की प्रगति का विस्तृत अद्यतन दिया, और गतिविधियों का इस प्रकार विस्तार होते हुए देखकर मैं बहुत प्रसन्न हुआ। अनेक कंपनियाँ विकास में सहयोग देने के लिए आगे आ रही हैं, और यह मंदिर की सुविधाओं को और अधिक उन्नत करने में सहायता करेगा।

वे एक भगवद् गीता आवासीय कॉलेज का भी निर्माण कर रहे हैं, और वे ग्यारह विभिन्न भाषाओं में भक्ति शास्त्री और भक्ति वैभव पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं। मैं अपने शिष्यों के प्रति अत्यंत कृतज्ञ हूँ जिन्होंने मुझे श्री चैतन्य महाप्रभु के आंदोलन का विस्तार करने में सहायता की।

मैं आप सभी को सफल श्रील प्रभुपाद पुस्तक मैराथन की शुभकामनाएँ देता हूँ। आप अपने प्रचार के विचार और रिपोर्ट मुझे jayapataka@gmail.com पर भेज सकते हैं।

आपका सदैव शुभचिन्तक,
जयपताका स्वामी

जेपीएस/आरआरएसडीबी

ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया पेजों के लिए लिंक:

आईओएस ऐप: https://apps.apple.com/us/app/id967072815
एंड्रॉइड ऐप: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jayapatakaswami.jpsapp
आधिकारिक वेबसाइट: https://www.jayapatakaswami.com
व्याख्यान (ऑडियो एवं लिप्यंतरण): https://jayapatakaswamiarchives.net
यूट्यूब चैनल: http://youtube.com/jayapatakaswamiofficial
🎶 साउंडक्लाउड (व्याख्यान एवं कीर्तन): http://www.soundcloud.com/jayapatakaswami
फेसबुक: http://www.facebook.com/Jayapatakaswami
टेलीग्राम चैनल: https://t.me/JayapatakaSwami
व्हाट्सऐप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VaBTu8uIiRoqvPKige0G
इंस्टाग्राम: http://www.instagram.com/Jayapatakaswamionline

Translate »