बुधवार, १० अक्तुबर, २०१८
यकृत और गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद ५६ वें दिन की समाप्ति
२२:०० बजे (भारतीय मानक समय)
अद्यतन # ६६

प्रिय गुरु-परिवार, शिष्यगण और श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी महाराज के शुभचिंतक,

कृष्ण की दया से गुरु महाराज पिछले दो दिनों में स्थिर रहे हैं। उनके मानक अभी भी ऊपर और नीचे हैं और यह वांछनीय स्तर पर होने के लिए कुछ और समय लेने की उम्मीद है। उनके आहार और दवा पर नजर रखी जा रही है और उनके चिकित्सकों को सूचित किया जा रहा है, और आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें समायोजित किया जा रहा है। गुरु महाराज को कुछ विविधता देने के लिए धीरे-धीरे नए व्यंजन जोड़े जा रहे हैं।

गुरू महाराज सुबह के भोजन और फिजियोथेरेपी के एक घंटे पहले फिजियोथेरेपिस्ट के साथ स्पिरोमीटर पर अपना व्यायाम जारी रख रहे हैं। उनका चेक-अप स्थगित हो गया और संभावना है कि वे कल अस्पताल जाएंगे।

सिर्फ एक अनुस्मारक कि गुरु महाराज ने २५ सितंबर को अपना अंतिम डायलिसिस किया था और वह डिकैन्यूलेशन के बाद १३ वाँ दिन था। गुरु महाराज की पुनःस्वास्थ्य प्राप्ति में ये महत्वपूर्ण मील का पत्थर हैं, लेकिन हमें शिथिल नहीं बनना है, अपितु अधिक गहन और ईमानदार प्रार्थनाओं और सफल दमोदर महीने के साथ हम इस प्रगतिशील प्रवृत्ति को जारी रखने और दिन ब दिन बेहतर होने में तेजी लाने में मदद कर सकते हैं।

कुछ रोमांचक खबर साझा करते हैं, गुरु महाराज अपने भाषण पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं और
वे अपनी आवाज का परीक्षण कर रहे हैं, जल्द ही वर्ग देने के लिए खुद तैयारी कर रहे हैं। वे ११ मिनट तक बोले। शल्यचिकित्सा के बाद दर्शन और वर्ग पर अधिक जानकारी के लिए ईस जगह देखो।

स्कंद पुराण में, इस प्रकार बताया गया है:

1। “जिस प्रकार सभी युगों में सत्य युग सबसे उत्तम है, सभी शास्त्रों में वेद सबसे उत्तम है, सभी नदियों में गंगा सबसे उत्तम है, उसी प्रकार सभी महिनों में कार्तिक सबसे उत्तम है और भगवान श्रीकृष्ण को सबसे अधिक प्रिय है।”

2. “जब कोई कार्तिक महीने के दौरान घी का दीपक अर्पण करता है तब आँखों की पलक झपकने के आधे समय में ही उसके हजारो और लाखो जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।”

कई भक्त अद्भुत कार्य कर रहे हैं और हमें प्रेरणा दे रहे हैं। श्रीधर गौर भक्त प्रभु ने अन्य ३ भक्तों को संलग्न करते हुए दामोदर महीने के दौरान प्रयोग के लिए १०,००० बाती बनाई है।

इसलिए, आईए हम अपने गुरु महाराज की शीघ्र पुनःस्वास्थ्य प्राप्ति के लिए इस सबसे दयालु महीने में भगवान दमोदर की प्रसन्नता के लिए अपनी तपस्या बढ़ाएं
और www.jayapatakaswami.com पर अतिरिक्त जप, नरसिंह कवच, तुलसी प्रणाम, दामोदर आरती, आरती की बाती बनाना इत्यादि पोस्ट करें।

कृपया ध्यान दें कि अगला अद्यतन १२/१०/२०१८ को होगा।

स्वास्थ्य समूह और जेपीएस सेवा समिति की ओर से,
आपका सेवक
महावराह दास