२३ – २४जून २०१८

प्रिय भक्तगण,
कृपया हमारे विनम्र प्रणाम स्वीकार करें। श्री गुरु और श्री गौरांग की जय! श्रील प्रभुपाद की जय!

हम २३ जून से २४ जून २०१८, शनिवार-रविवार (पाण्डव निर्जला एकादशी) तक अगला विश्वव्यापी ज़ूम कीर्तन/जप वीडियो सम्मेलन और प्रार्थना मैराथन का आयोजन कर रहे हैं।

दुनिया के विभिन्न हिस्सों से भक्तों की इच्छा को समायोजित करने के लिए, हमने अपने मैराथन को ३६ घंटे तक बढ़ा दिया है। हमें कीर्तन अंतराल के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

ज़ूम लिंक:
https://zoom.us/j/9676383249

बैठक आईडी:
967-638-3249

आप गुरु महाराज की आधिकारिक वेबसाइट से बस एक बटन पर क्लिक करके शामिल हो सकते हैं:

Homepage

विवरणः

कीर्तन: भारतीय मानक समय अनुसार प्रातःकाल ४:३० से सुबह ६:३० तक

विश्वव्यापी समूह जप : भारतीय मानक समय अनुसार सुबह ६:३० से रात्रि के ८:०० तक, इसके बाद श्री नृसिंहदेव की प्रार्थनाएं।

भारतीय मानक समय अनुसार रात्रि के ८:१५ से प्रातःकाल ४:३० तक कीर्तन जारी है।

हमारे पास पहले आओ पहला समूह अनुरोध पाओ के आधार पर २-घंटे के समय अंतराल है।

एक यात्रा/देश एक समय अंतराल ले सकता हैं और उस समय कीर्तन का नेतृत्व कर सकता है, जो कि दुनिया भर में पर ज़ूम सम्मेलन की मुख्य स्क्रीन पर प्रसारित किया जाएगा।

यदि आप अपनी यात्रा/देश के लिए एक समय अंतराल स्वीकार करना चाहते हैं तो कृपया २२ जून से पहले zoom@jayapatakaswami.com पर ईमेल भेज कर
हमसे संपर्क करें।

(कृपया अपनी यात्रा से आपके साथ शामिल होने वाले संभवित भक्तों की संख्या का उल्लेख किजीए)

उपलब्ध कीर्तन अंतराल भारतीय मानक समय पर आधारित हैं। कृपया भारतीय मानक समय के आधार पर अपने समय क्षेत्र को सत्यापित करें।

समय अंतराल के बारे में सभी जानकारी, ज़ूम वीडियो सम्मेलन में कैसे शामिल हों और कोई अन्य जानकारी गुरु महाराज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी:
https://www.jayapatakaswami.com

अद्यतित समय अंतराल आज वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे और जैसे अधिक समूह शामिल होंगे वैसे हम नवीनतम जानकारी के साथ वेबसाइट को अद्यतन रखेंगे ।

जो लोग ज़ूम में शामिल नहीं हो सकेंगे उनके लिए, कृपया कार्यक्रम को गुरु महाराज के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Jayapatakaswami पर लाइव देखें।

हम संबंधित विस्तार/क्षेत्र/देश के लिए स्थानीय व्यवस्थापक का चयन कर रहे हैं। इसलिए हम सभी समन्वयकों से अपना ई-मेल एड्रेस और वोट्सएप नंबर zoom@jayapatakaswami.com पर भेजने के लिए अनुरोध कर रहे हैं।

हरे कृष्ण!

इस कार्यक्रम के आयोजक है:
जेपीएस सेवा समिति
जेपीएस हेल्थ
जेपीएस मीडिया