श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी द्वारा उत्तर:

“असल में कुछ स्थानों में, वेदों में, ऐसा कहा जाता है कि यदि आप कृष्ण के १,००,००० नामों का जप करते हैं, तो यह आपको आध्यात्मिक जगत में वापस लाने के लिए पर्याप्त है। तो संख्या १,००,००० होती है जो ६४ माला होनी चाहिए। लेकिन फिर प्रभुपाद, जब वे पश्चिम में आए, तो उन्होंने देखा कि लोग सक्रिय है और बहुत सारी आवश्यकताएं हैं, उन्होंने कहा कि अगर हम भक्ति योग का, सेवा का, नियमित अभ्यास करें, तो इतना है कि कम या ज्यादा हम हमेशा योग वातावरण में रहते हैं, तो १६ माला भी पर्याप्त होनी चाहिए। तो फिर वे हमें इस एक ही जीवन में पुनः भगवद्धाम प्राप्त करने का, पुनः आध्यात्मिक जगत प्राप्त करने का आश्वासन देंगें।

स्वभाव से हम सभी आध्यात्मिक हैं और हम यहां भौतिक जगत में बहुत ही जन्म ले रहे हैं। बार-बार जन्म और मृत्यु के चक्र को समाप्त करने के लिए कुछ आध्यात्मिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। तो वे कह रहे हैं कि अगर आप १६ माला का जप करते हैं और एक बहुत अच्छी जीवन शैली का पालन करते हैं, तो आपको इसी एक ही जीवन में वापस मिल सकता है। वे उसका वचन देंगें। लेकिन सामूहिक विकास और सामुदायिक विकास के मंत्री के रुप में, मैं देख रहा हूँ की जो लोग मंदिरों में नहिं रह रहे हैं, हमारे सभी अनुयायियों में से ९९% घर से अभ्यास कर रहे हैं। इतने सारे लोग स्पष्ट रूप से वे १६ माला जप नहिं कर पा रहे हैं, कुछ लोग ८ माला या ४ माला जप कर रहे हैं। कम से कम इतना जप किजिए जो कि कम से कम हो, क्योंकि इससे आपकी आध्यात्मिक प्रगति में स्थिरता आती है। यह आपको मन को नियंत्रित करने में और कुछ करने का फैसला करने में और वास्तव में इसे करने में भी मदद करता है। मनुष्य को यह जानना ही है कि आप नियमित चीज़ के रूप में क्या कर सकते हैं, १ माला, २ माला या ४ माला। यह आश्वासन नहीं दीया जा सकता है कि आप भगवद्धाम वापस जा सकते हैं लेकिन शायद कोई भगवद्धाम वापस जा सकता है। लेकिन उन्हें कहीं से शुरू करना है और जब आप अधिक माला का जप करते हैं तो बाद में रस प्राप्त करें। यह एक अधिक अनुभव है। पहले ४ माला के साथ आप शांति महसूस करते हैं, अगले ४ – ८ से आप कुछ शक्ति प्राप्त करना शुरू करते हैं और ८ से १६ के बाद आपको वास्तव में मुंह में और ह्रदय में आध्यात्मिक स्वाद मिलता है और आप जीवीत मंत्र जप के साथ एक गहरा आध्यात्मिक विनिमय को विकसीत करना शुरू करते हैं। मंत्र जीवीत होते हैं, वे आध्यात्मिक होते हैं, वे जीवंत और गतिशील होते हैं।

एक बार मेरे साथ ऐसा हुआ, जहां मैं बस एक नव अभ्यासु था; मैं एक रेस्तरां के बाहर काम कर रहा था। हालांकि मेरे माता पिता और दादा दादी बहुत अमीर थे, आपात स्थिति की वजह से मैं एक रेस्तरां में काम कर रहा था । जो व्यक्ति वहाँ बावर्ची धा, वह अचानक बेहोश हो गया। तो हर कोई वहाँ भाग के गया, लेकिन नहीं पता था कि उसे कैसे पुनर्जीवित करना। उस समय मैं पहले से ही जप और भक्ति योग का अभ्यास कर रहा था। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है, पर मैं गया और उसके कान में बस हरे कृष्ण का जप किया और फिर अचानक उसने काँपना शुरू कर दिया और उसने आँखें खोली और बैठ गया। उसने चारों ओर देखा और उसने मुझसे पूछा, ‘आप जो बोले वह क्या है? मैंने मेरा शरीर छोड़ दिया और मॉन्ट्रियल से बेल्जियम पहुंच गया। किसी भी तरह यह सूक्ष्म शरीर मेरे स्थुल भौतिक शरीर से बाहर था और जब आप यह हरे कृष्ण बोले, तो पहली बार में मुझे बहुत बहुत दूर लगा। फिर जोर से और जोर से विपरीत गूंज हुई। वह स्थिर नहीं था, वह गतिशील था, इसने मेरी पूरी प्रणाली को भर दिया। यह मेरे स्थुल शरीर को मेरे सूक्ष्म शरीर में वापस लाया और फिर मैं होश में आया।’ यह मेरे लिए भी दिलचस्प था, यह जानना कि यह मंत्र कैसे गतिशील है और यह हमारी चेतना में कैसे बढ़ता है और यह कैसे हमारी विभिन्न भावनाओं और विचारों को शुद्ध करता है।

तो अपने न्यूनतम जप करने की कोशिश करें और वह बन जाएगा। एक वर्ष में १६ माला १० मिलियन नाम होंगे। प्रभुपाद के गुरु ने भी अपने अनुयायियों को बताया था कि जो मंदिर में भिक्षुओं के रूप में रह रहे हैं उन्हें ६४ माला करने की सलाह दी गई थी। लेकिन जो लोग बाहर जा रहे हैं और प्रचार कर रहे हैं और विभिन्न गतिविधियाँ कर रहे हैं,
उन्होंने कहा १६ पर्याप्त होगा। तो प्रभुपाद ने इसे १६ पर रखा है। ६४ सीमा से काफी ज्यादा है। बस कुछ संख्या निश्चित करें।”

श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी
अटलांटा, संयुक्त राज्य अमेरिका
सितंबर २००७