शुक्रवार, १२ अक्तुबर, २०१८
यकृत और गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद ५८ वें दिन की समाप्ति
१७:०० बजे (भारतीय मानक समय)
अद्यतन # ६७

प्रिय गुरु-परिवार, शिष्यगण और श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी महाराज के शुभचिंतक,

भगवान कृष्ण की कृपा से, गुरु महाराज का स्थिर बने रहना जारी है। वे सतर्क है, और अधिक संवाद स्थापित कर रहे हैं और सामान्य रूप से अपने स्वास्थ्य मानकों, पोषण और उनकी त्वरित पुनःस्वास्थ्य प्राप्ति और आराम के लिए चीजों को कैसे सुधार सकते है इसके बारे में प्रश्न पूछ रहे हैं।

वे नियमित रूप से फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के साथ और स्पाईरोमिटर पर व्यायाम कर रहे हैं। अब उनकी भूख बेहतर है ।

आज गुरु महाराज उनकी अनुवर्ती मुलाकात के लिए अस्पताल गये हैं।

जैसा कि कार्तिक महीना तेजी से आ रहा है, आईए हम सौ बार लाभ पाने के लिए हमारी प्रार्थनाओं को बढ़ाएं, जिसे गुरु महाराज की शीघ्र पुनःस्वास्थ्य प्राप्ति के लिए दिया जा सकता है। भगवान दामोदर के लिए घी के दीपक को अर्पण करने के लिए जितना संभव हो उतना अधिक लोगों को प्रेरित करें। कृपया गुरु महाराज की खुशी के लिए www.jayapatakaswami.com पर चित्र, ऑडियो और वीडियो के साथ इस तरह के कार्यक्रमों का विवरण प्रकाशित करें, क्योंकि इससे उन्हें तेजी से पुनःस्वस्थ होने और श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को जल्द ही पूरा करने में बहुत ही मदद मिलेगी।

कृपया यहां संलग्न वीडियो को देखें, जिसमें गुरु महाराज भगवान दामोदर को घी का दीपक अर्पण करने की महिमा पर बोलते हैं और जिसमें भगवान दामोदर की खुशी के लिए १,०००,००० (१ मिलियन) घी के दीपक प्रमोचन के बारे में विवरण हैं। आइए हम सभी एक साथ एकजुट हो जाएं और इस लक्ष्य को प्राप्त करें।

अच्छी खबर: भगवान कृष्ण हमारी प्रार्थनाओं का जवाब देते हैं

कल (शनिवार १३ अक्टूबर), प्रत्यारोपण के बाद पहली बार, गुरु महाराज रात के ८:०० बजे से ८:३० बजे (भारतीय मानक समय) के बीच किसी भी समय अपना पहला सार्वजनिक व्याख्यान देंगे। इसलिए, हम सभी को आधिकारिक फेसबुक पेज www.facebook.com/Jayapatakaswami पर ८:०० बजे तक ऑनलाइन होने का अनुरोध करते हैं।

कृपया ध्यान दें कि अगला अद्यतन १४/१०/२०१८ को होगा।

स्वास्थ्य समूह और जेपीएस सेवा समिति की ओर से,
आपका सेवक
महावराह दास