मंगलवार, २१ अगस्त, २०१८
(२०:३० भारतीय मानक समय)
अद्यतन # १८

प्रिय गुरु-परिवार, शिष्यगण और गुरु महाराज के शुभचिंतक

आज, गुरु महाराज कल से ज्यादा थके हुए लग रहे थे। फिर भी, उनको लगभग ४० मिनट के लिए व्हील चेयर पर बैठाया गया था। उनको अपने आप सांस लेने के लिए राजी कर लिया गया था। थकावट के बावजूद उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। गुरु महाराज की दोनों भुजाएं बहुत सूज गई थीं। उन्हें हाथ का व्यायाम करवाया गया था जिसके लिए उन्होंने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दि। ४० मिनट बैठने के बाद उनको वापस बिस्तर पर स्थानांतरित कर दिया गया।

वे गुरु महाराज को दिन में दो बार कार्यप्रवृत्त कर रहे हैं। एक बार सुबह और शाम को। उन्होंने गुरु महाराज के आहार में दूध और ताजा संतरे के रस जोड़े हैं।

आईसीयू में गुरु महाराज हर किसी के ह्रदय को छू रहै हैं। सभी कर्मचारी उन्हें ‘गुरु महाराज’ कह रहे हैं। वे वहां उनकी सेवा करने के लिए बहुत खुश हैं यह जानते हुए कि वे एक बड़े गुरु है।

हम गुरु महाराज को उनके गुरु भाइयों और वरिष्ठ भक्तों के सभी मेल पढ़ते हैं। उनकी आंखों में खुशी कै आँसू थे।

आइए हम उनकी त्वरित पुनःस्वास्थ्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी से जप करें और प्रार्थना करें ताकि आने वाले कई वर्षों तक मार्गदर्शन करने के लिए वे हमारे पास होंगे।उनकी उपस्थिति भगवान चैतन्य के चरण कमलों में अधिक आत्माएं लाएगी।

स्वास्थ्य दल और जेपीएस सेवा समिति की ओर से,
महावराह दास