सोमवार, २० अगस्त, २०१८
(२३:२० भारतीय मानक समय)
अद्यतन # १७

प्रिय गुरु-परिवार, शिष्यगण और गुरु महाराज के शुभचिंतक

कृपया हमारे विनम्र प्रणाम स्वीकार करें। श्रील प्रभुपाद की जय।

आज लगभग १:३० बजे गुरु महाराज को कार्यप्रवृत किया गया था। वे १४ अगस्त से बिस्तर पर लेटे हुए है। योजना थी गुरु महाराज को कुर्सी पर बैठाना। उनकी व्हीलचेयर का इस्तेमाल स्वच्छता के बाद किया जाना था क्योंकि कोई अन्य विकल्प नहीं था।

गुरु महाराज की उलझी हुई शिखा को थोडा नारियल का तेल लगाने के बाद बनाई गई थी और इसके ऊपर एक टोपी लगाई गई थी। उपयुक्त मदद लेने के बाद, गुरु महाराज को व्हीलचेयर पर बैठाया गया था।

गुरु महाराज आज बहुत बेहतर दिख रहे थे। ट्रेकोस्टोमी के कारण जो बात उन्होंने की थी, हम उन्हें अच्छी तरह से सुनने में सक्षम नहीं थे, लेकिन उनके होंठ पढ़ने के द्वारा और वर्णमाला चार्ट की मदद से इसे अधिक से अधिक समझने की कोशिश की।

व्हीलचेयर पर बैठे हुए, गुरु महाराज ने कहा, “अभी मैं सबसे संकटपूर्ण समय में हूं।” हम समझ सकते थे कि वे चाहते हैं कि भक्त वास्तव में इस गंभीर परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद करने के लिए प्रार्थना करें। उन्हें वेंटिलेटर के सहारे के बिना सांस लेने में सक्षम होने के लिए अपने फेफड़ों की स्थिति में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। उनका नया यकृत और गुर्दे अच्छी तरह से काम कर रहे हैं।

उन्होंने अपने गायत्री मंत्र का मानसिक रूप से जप किया क्योंकि शल्य चिकित्सा के दौरान उनका जनेऊ हटा दिया गया था । हमने देखा है कि उन्होने उनके क्लिकर पर जप किया था।

हालांकि वे अस्थायी रूप से बिल्कुल सुनाई देने योग्य नहीं है, फिर भी उन्होंने एक महिला-नर्स, जो ड्यूटी पर थी उसको एक क्लिकर देने के लिए और छोटे क्लिकर पर कैसे जप करना यह सीखाने के लिए बताने का थोडा प्रयास किया। सचमुच, इस तरह की एक प्रमुख शल्य चिकित्सा के सिर्फ पांच दिनों के बाद और शायद ही बोलने में सक्षम, लगभग अश्रव्य, मुश्किल से शरीर में कोई ऊर्जा होगी, यहाँ वे किसी को प्रचार कर रहे हैं। हम चकित थे !!!

मनुष्य के पास दूसरों को भगवान की महिमाओं का उपदेश देने के अलावा क्या बेहतर लत हो सकती हैं।

महिला नर्स ने कहा कि वह बहुत ही भाग्यशाली है और यह भी उल्लेख किया कि, “मैंनें कभी एक प्रत्यारोपण रोगी नहीं देखा जो गुरुजी के रूप में ईतने सहयोगी हो।” आईसीयु के अधिकतर कर्मचारीयोंने ने हमें बताया कि वे अक्सर गुरु महाराज को इंटरनेट पर गूगल से उनके व्याख्यान सुनते हैं।

हमने गुरु महाराज से कहा कि दुनिया भर में हजारों भक्त, उनके गुरु भाई और गुरु बहन उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। चेन्नई में उनके सभी वरिष्ठ शिष्य यहां पहले दिन से हैं। उन्होंने उन सभी को धन्यवाद दिया।

अपने गायत्री का जप करने के बाद, उन्होंने इशारा किया कि वे थके हुए महसूस कर रहे थे। वे लगभग एक घंटे तक बैठे थे। फिर हमने उनको बिस्तर पर वापस स्थानांतरित कर दिया। वे सभी शारीरिक बाधाओं के खिलाफ दिव्य बने हुए हैं।

आइए हम उनकी त्वरित पुनःस्वास्थ्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी से जप करें और प्रार्थना करें ताकि आने वाले कई वर्षों तक मार्गदर्शन करने के लिए वे हमारे पास होंगे।उनकी उपस्थिति भगवान चैतन्य के चरण कमलों में अधिक आत्माएं लाएगी।

स्वास्थ्य दल और जेपीएस सेवा समिति की ओर से,
महावराह दास