९ दिसंबर को, मैं दिल्ली में आईएलबीएस अस्पताल में श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी से मिला था।

यहां मैं महाराज के साथ मेरी कुछ बातचीत साजा कर रहा हूं।

महाराजने निम्नलिखित प्रश्न पूछे थे:

“श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर” का निर्माण कैसे चल रहा है?

निधिकरण कैसे चल रहा है?

आपके पिता कैसे हैं? उन्हे मेरा आशीर्वाद देना और हरे कृष्ण कहना।

कुरुक्षेत्र रथयात्रा कब है?

गीता जयंती उत्सव कैसा रहा?

कुरुक्षेत्र में कितनी ठंड है?

इसके अलावा महाराज ने यह भी कहा:

मैं जल्द ही कुरुक्षेत्र धाम में आने के लिए उत्सुक हूँ!

मैं अगले साल रथयात्रा के लिए आने का प्रयास करूंगा।

यह परियोजना (श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर) प्रभुपाद की परियोजना है, यह जल्द ही प्रकट होगी।

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज वहाँ हैं, इसलिए मंदिर का निर्माण बहुत तेजी से हो जाएगा ।

फिर दिलचस्प हिस्सा आया।

मैंने महाराज से एक प्रश्न पूछा:

प्रश्न: कृष्ण अपने भक्तों के लिए अपने मंदिरों और केंद्रों का निर्माण इतना मुश्किल क्यों बनाते हैं? हम धन, जनशक्ति, समय के साथ संघर्ष करते हैं, समय और हमारी स्वयं की साधना को एकसाथ एक ही समय में जारी रखते हैं!

महाराज ने उत्तर दिया:

“कृष्ण आपके उस संघर्ष को प्यार करते है जो आप उनके लिए करते हैं। जब आप संघर्ष के बिना कुछ भी प्राप्त करते हैं, तो वह न तो ह्रदय को संतुष्ट करता है न ही यह उपलब्धि का कोई मूल्य होता है या याद रहता है। लेकिन जब आप संघर्ष करते हैं और कुछ प्राप्त करते हैं, तो यह हमेशा शाश्वत यादों के रूप में पोषित होता है।

हंमें भी मायापुर में बहुत कठिनाइयाँ थी और संघर्ष थे। लेकिन प्रभुपाद ने कहा था:

“कृष्ण आपके प्रयासों को देख रहे हैं, तो कृष्ण के लिए प्रयास और प्रयास करते रहो और हमने यही किया है।

तो कृष्ण यह देखना चाहते हैं कि आप उनकी सेवा के लिए कितनी हद तक जा सकते हैं। इसलिए अगर आप प्रामाणिक रूप से सेवा के साथ संघर्ष करते है तो यह पहले से ही कृष्ण के लिए पूर्णता है।”

अर्जुन के साथ कृष्ण थे, लेकिन फिर भी, कृष्ण ने उन्हें युद्ध करने को कहा। यद्यपि कृष्ण कुरुक्षेत्र की युद्धभुमि पर सब कुछ नियंत्रित कर रहे थे, फिर भी वे चाहते थे की अर्जुन अपने प्रयास के द्वारा उनकी सेवा करे। तो अर्जुन ने कृष्ण के लिए किया और महाभारत युद्ध के सच्चे नायक बन गऐ।”

मैं आश्वस्त हुआ और समझ गया कि संघर्ष के साथ श्री कृष्ण अर्जुन मंदिर का निर्माण करने का प्रयास करने की यह यात्रा कृष्ण की स्वयं की इच्छा थी!

धन्यवाद महाराज । इस तरह की शारीरिक स्थिति के बावजुद, आपने मुझे उच्चतम उपदेश दिया हैं।

आपके व्यक्तिगत समय, शिक्षा और प्यार के लिए असीमित धन्यवाद!

श्री कृष्ण अर्जुन की जय!
कुरुक्षेत्र धाम की जय!
श्रील प्रभुपाद की जय!
श्री श्रीमद् गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज की जय!
श्री श्रीमद् जयपाताका स्वामी महाराज की जय!

“श्री श्रीमद् गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के एक शिष्य द्वारा।”