भीष्म पंचक उपवास के इन दिनों का पालन करके मनुष्य सभी चार चातुर्मास्य उपवास के लाभ प्राप्त करता है यदि मनुष्य इसका पालन करने में असमर्थ रहा था।

भीष्म पंचक उपवास:

उपवास एकादशी के दिन शुरू होता है जो १९ वीं नवंबर (सोमवार) को है और २३ नवंबर रास पूर्णिमा के दिन (चातुर्मास्य का अंतिम दिन, दामोदर मास का अंतिम दिन) तक जारी रहेगा। रास पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त (या चंद्रोदय) के समय उपवास तोडा जाता है। आम तौर पर यह अनुशंसा की जाती है कि एकादशी पर पूर्ण उपवास करना और उसके बाद के दिनों में फल और जड़ों उपवास। या मनुष्य सभी दिन फल और जड़ों के साथ उपवास कर सकता है।

उपवास के स्तर:

भक्तगण जो भी स्तर का उपवास सुविधाजनक हो उसे चुन सकते हैं। यह उनकी सामान्य भक्ति सेवाओं में और दैनिक साधना में बाधक नहिं होनी चाहिए।

स्तर १:
मनुष्य गाय के प्रत्येक उत्पाद (pancha-gavya) प्रत्येक दिन उपभोग कर सकता हैं।
पहला दिन: गोबर (गोमय)
दूसरे दिन: गोमूत्र (गो-मूत्र)
तीसरे दिन: गाय का दूध (क्षीर)
चौथे दिन: गाय का दही (दधि)
पांचवें दिन: गाय के सभी उत्पादों का मिश्रण (पंच-गव्य)

स्तर २:
यदि मनुष्य स्तर १ का पालन नहीं कर सकता, तो वह फल और जड़ ले सकता है। अमरूद, अनार, पपीता, ककड़ी आदि जैसे कई बीज वाले फलों से बचना चाहिए। उबला हुआ आलू, कच्चे केले और उबला हुआ या सेका हुआ मीठा आलू लिया जा सकता है। हम स्वाद के लिए समुद्री नमक का उपयोग कर सकते हैं। काजू, किशमिश, खजूर लिया जा सकता है। इस स्तर के उपवास में हंमें दूध और दूध के उत्पाद नहीं लेना चाहिए। नारियल पानी और कसा हुआ नारियल लिया जा सकता है।

स्तर 3: यदि मनुष्य स्तर २ का पालन नहीं कर सकता, तो वह “हविष्य” ले सकता हैं।

संदर्भ: पद्म पुराण, ब्रह्म-खंड, अध्याय २३; स्कंद पुराण, विष्णु खंड, कार्तिक महात्म्य अनुभाग, अध्याय ३२; गरुड़ पुराण, पूर्व खंड, अध्याय १२३।

श्री हरि-भक्ति-विलास में उल्लेख कि गई सामग्री (१३.१०-१३):
भीष्म पंचक के दौरान निम्नलिखित सामग्री को लिया जा सकता है। आमतौर पर हविष्य को चावल और मूंग दाल से बनाया जाता है। उन लोगों के लिए जो एकादशी से एकादशी तक चातुर्मास्य का पालन करते हैं, तकनीकी तौर पर उनका कार्तिक मास एकादशी को खत्म हो गया है, अतः वे उनके हविष्य में मूंग की दाल ले सकते हैं। तथापि, अधिकांश भक्त पूर्णिमा से पूर्णिमा तक चातुर्मास्य का पालन करते हैं, तो भीष्म पंचक के लिए हविष्य में मूंग दाल की अनुमति नहीं दी जाएगी। तेल की अनुमति नहीं है।

* बिना उबाला हुआ – कच्चा या चमकदार, पहले से बिना पकाया हुआ चावल।
* गाय का घी
* सैंधव नमक
* पक्का केला
* काला शाक
* गेंहु
* जौ

इन सामग्री भी लेने की अनुमति दी गई है:
* फल (स्कंद पुराण, नागर खंड कहता हैं की वे केवल छोटे बीज या कुछ बीज वाले होने चाहिए)
* आम
* कटहल
* लाबली फल
* किया को छोड़कर जड़ (एक प्रकार का घाँस या जड)
* पिपली
* हरितकील
* नागरंग
* ईक्षु द्रव्य या गन्ने का व्युत्पन्न (गुड या मोलासीस से अन्य)
* गाय का पूरा दूध मलाई के साथ

निम्नलिखित सामग्री का सामान्य रूप से हविष्य का भाग है लेकिन कार्तिक महीने में आप को ईससे जरुर बचना चाहिए:
* मूंग दाल
* तिल का तेल
* बीट-शाक
* शश्टिका-शाक
* मूली
* जीरा
* इमली

मनुष्य को प्रति दिन स्नान में गंगा या एक पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और निम्नलिखित मंत्र बोलते हुए भिष्मदेव के लिए ३ बार तर्पण करना चाहिए:

तर्पण मंत्र:
(जब जनेऊ पीछे की ओर लगाई जाती है (यदि लागू हो) और दोनों हाथों में पानी लिया जाता है तब ईसे तर्पण कहा जाता है। मंत्र का उच्चारण किया जाता है और ईसके बाद
दोनों हाथों को दाँई ओर नीचे जूकाते हुए पानी को अर्पण कीया जाता है ताकि पानी दाहिने अंगूठे पर बहता रहे। यह पूर्वजों को नैवैद्य अर्पण करने का एक तरीका है। आप उसे भीष्म के लिए भीष्म पंचक पर करते हैं।)

ॐ वैयाघ्रपद्यगोत्राय
सांकृतिप्रवराय च
अपुत्राय ददाम्येतत
सलीलं भिष्मवर्मणे

अर्घ्यः
वसुनामवताराय
शान्तनोरात्मजायया च
अर्घ्यं ददामि भिष्माय
आजन्म ब्रह्मचारिणे

प्रणामः
ॐ भिष्मः शान्तनवो बिरः
सत्यवादी जितेन्द्रीयः
अभिराद्भिरवाप्नतु
पुत्रापौत्रोचितम क्रियाम

**यदि आपके आसपास कोई पवित्र नदी न हो:
जो “गंगा, गंगा, गंगा” उच्चारण करता है तो पवित्र नदी में स्नान करने का लाभ प्राप्त करता है जिसे किसी भी स्थान से किया जाता है।

भगवान को चढावा:
भक्त अर्चा विग्रह को निम्नलिखित फूल अर्पण कर सकते हैं :

पहले दिन, मनुष्य को भगवान के चरणों में कमल का फूल (पद्म) अर्पण करना चाहिए।
दूसरे दिन, मनुष्य को भगवान की जंघा पर बिल्व पत्र अर्पण करना चाहिए।
तिसरे दिन, मनुष्य को भगवान की नाभि पर गंध (अत्तर) को अर्पण करना करना चाहिए।
चौथे दिन, मनुष्य को भगवान के कंधों पर जावा फूल अर्पण करना चाहिए।
पाँचवे दिन, मनुष्य को भगवान के मस्तक (शीरो-देश) पर मालती फूल अर्पण करना चाहिए।

जब तिथि का क्षय हो, तो क्षय तिथि के फूल को उसी दिन अर्पण किया जा सकता है।

**यदि आप के पास फूल नहीं है, तो निर्दिष्ट फूल को भगवान की निर्दिष्ट जगह पर मानसिक रूप से अर्पण करें।

*संदर्भ: गरुड़ पुराण*
*श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी*