“आध्यात्मिक अभ्यास के बिना, कृष्ण भावनामृत के बिना, जीवन बहुत शुष्क है, बहुत खाली है। इंद्रियाँ और मन को खुश करने की कोशिश करते हुए, मनुष्य जो सुख प्राप्त करता है वह एक बहुत ही सीमित प्रकार का सुख होता है। भौतिक संसार में निश्चित रूप से सुख है। लेकिन यह सुख अतिसूक्ष्म है, बहुत सीमित है। हमें संतुष्ट करने के लिए वह पर्याप्त नहीं है। हमारी इच्छाएं महासागर की तरह बडी हैं, लेकिन मन और इंद्रियां छोटी बोतल की तरह हैं। तो आप एक छोटी बोतल में इच्छा के महासागर को भर नहीं सकते हैं। इसका कारण यह है कि इंद्रियाँ सीमित हैं। मन इंद्रियों से बड़ा है, लेकिन आत्मा मन से भी अधिक बड़ा है। इसलिए यदि हम आध्यात्मिक रूप से संतुष्ट हैं, तो मन और इंद्रियां अपने आप संतुष्ट होते हैं।”

श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी गुरु महाराज
३१ अक्टूबर १९८८
अटलांटा, यूएसए