प्रिय आध्यात्मिक परिवार, शिष्य और गुरु महाराज के शुभचिंतक,

कृपया हमारा विनम्र प्रणाम स्वीकार करें। श्री गुरु और गौरांग की जय! श्रील प्रभुपाद की जय!

सबसे शुभ पुरुषोत्तम माह, जो तीन वर्षों में केवल एक बार आता है, १५ मई २०१८ को शुरू हो रहा है।

शास्त्रों में इसका उल्लेख है कि एक पुरुषोत्तम व्रत एक हजार कार्तिक व्रतों के बराबर है।

दुर्वासा मुनी: अन्य सभी महीनों की महिमा पुरुषोत्तम महीने की महिमा के १/१६ के बराबर भी नहीं है।

वाल्मीकि मुनी: पुरुषोत्तम व्रत का पालन करने से मनुष्य को १०० अश्वमेघ यज्ञ करने से भी ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।

नारद मुनी: पुरुषोत्तम महीना सभी महीना, व्रत और तपस्याओं में सर्वश्रेष्ठ महीना है। जो पुरुषोत्तम व्रत को सही तरीके से करता है वह असीमित सुक्रिती प्राप्त करेगा और आध्यात्मिक जगत में जाएगा।

पुरुषोत्तम महीने में आपको किसी अन्य महीने की तुलना में १० हजार गुना अधिक आध्यात्मिक लाभ मिलता है।
तो कृष्ण का कहना है कि जो लोग पुरुषोत्तम के इस महीने में आध्यात्मिक अभ्यास करते हैं, उनका भौतिक जीवन बहुत ही शांतिपूर्ण और खुशहाल होता है और जीवन के अंत में वे आध्यात्मिक जगत में जाते हैं, वे भगवान कृष्ण के लोक में जाते हैं।
श्री श्रीमद् जयपताका स्वामी

साथ ही हम यह भी जानते हैं कि गुरु महाराज के लिए सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सकों की अंतिम सिफारिश यकृत और गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए जाना है। यह ८ घंटे तक का ऑपरेशन है और हमारी प्रार्थनाएं इस शल्यचिकित्सा की सफलता में बहुत उपयोगी होगी।

तो आईए हम इस पुरूषोत्तम अधिक मास के बहुत विशेष अवसर को हमारी प्रार्थनाएं, यज्ञों को तेज बनाने के लिए लेते हैं और इसे गुरु महाराज के आने वाले उपचार और शीघ्र पुनः स्वास्थ्य लाभ के सफल समापन के लिए अर्पण करते हैं। ।

इस साल पुरूषोत्तम मास २०१८ के संदेश में गुरु महाराज ने हमें राधा माधव की पूजा करके, जप, हरि कीर्तन, दिपक अर्पण, श्रीमद भागवतम का श्रवण और श्रील प्रभुपाद को अधिक से अधिक सेवा प्रदान करने के द्वारा हमारी चेतना का उत्थान करने के लिए इस विशेष महीने का लाभ लेने के लिए भी कहा है।

इस विश्वव्यापी विशाल प्रार्थना मैराथन को सुविधा प्रदान करने के लिए जेपीएस सेवा समिति की ओर से इस सेवा के समन्वय में मदद के लिए एक कोर सहायक टीम बनाई गई है। एक दिव्य कारण के लिए इस अद्भुत मैराथन के आसान संचार और समन्वय को सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित शिष्यों और शुभचिंतकों के एक मजबूत दल के रूप में काम करने के लिए हम सभी को आमंत्रित करते हैं। सभी स्वयंसेवक, कृपया अपना नाम, शहर, फोन नंबर और आप कैसे सहायता करना चाहते हैं यह jpsgmcare@gmail.com पर साजा करें।

भक्तों और स्थानीय देखभाल समन्वयकों को अनुरोध हैं कि कृपा करके उनके विवरण http://jayapatakaswami.world/ पर पोस्ट करें ताकि हम सभी विवरण गुरु महाराज को पढ़ा सकें।

आइए हम ईमानदारी से और गंभीरता से दुनिया भर में विशाल संकीर्तन यज्ञ प्रार्थना मैराथन शुरू करते हैं ताकि हमारे प्रिय गुरु महाराज पूरी तरह से ठीक हो जाएं और हम सभी के साथ लंबे समय तक रहें और श्रील प्रभुपाद को उनकी विनम्र सेवाएं जारी रखें!

हम ईमानदारी से इन सेवाओं में हर किसी की भागीदारी की सराहना करते हैं। आप सभी को बहुत ही प्रसन्न गुरु महाराज और कृष्ण भावनामय पुरूषोत्तम मास की शुभकामनाएं!
गौरांग!!!

गुरु महाराज की सेवा में आपकी
जेपीएस सेवा समिति