जय जगन्नाथ, जय बलदेव, जय सुभद्रा। नीताई गौर, हरिबोल।

तो, जगन्नाथ बलदेव और सुभद्रा की जय।

तो, भगवान कृष्ण, बलराम और सुभद्रा का यह विशेष रूप द्वारका में प्रकट हुआ था। रथ-यात्रा कृष्ण की वृंदावन की वापसी यात्रा के रूप में मनाई जा रही है। उन्हें वृंदावन के भक्तों को संतुष्ट करने की बहुत इच्छा है। रथ-यात्रा के लिए कोई घोड़ा नहीं, कोई मोटर्स नहीं है। तुम घोड़े हो।

यह रथ-यात्रा आपको सब आशीर्वाद देने के लिए है। शास्त्रो में यह कहा गया है, केवल रथ की रस्सी खींचकर मनुष्य जन्म और मृत्यु के चक्र को समाप्त कर सकता है। मनुष्य जीवन का उद्देश्य साथ साथ है, भौतिक पक्ष और आध्यात्मिक पक्ष देखें। इसलिए, आध्यात्मिक पक्ष में थोड़ी सी प्रगति से मनुष्य को आध्यात्मिक दुनिया में वापस आने में मदद मिलेगी, या मनुष्य भौतिक पक्ष में उच्च पदों का आनंद ले सकता है यदि वह वही चाहता है तो।

हम आत्मा, जीवित शक्ति हैं और जब हम शरीर छोड़ते हैं, तब शरीर बेकार है। जब तक हम इस शरीर में उपस्थित रहते हैं, तब तक हम जितना संभव हो उतना भक्तिमय सेवा करने की कोशिश करते हैं। सामान्य चीजें जो हम करते हैं, हम उन्हें कृष्ण को एक भेंट के रूप में अर्पण करते हैं, जैसे कि यदि हमारे बच्चे हैं, हम बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान देने की कोशिश करते हैं। तो, वह भक्तिमय सेवा है।

रथ को खींचना और रथ को देखना यह सभी को आशीर्वाद देता है। भगवान बहुत दयालु है; आम तौर पर हमें उन्हें देखने के लिए मंदिर जाना पड़ता है लेकिन रथ-यात्रा के दौरान वे सभी भक्तों को देखने के लिए बाहर आते हैं। इस समुदाय को इस रथ-यात्रा का आयोजन करने के लिए आशीर्वाद दिया जाता है। इन कुछ शब्दों के साथ, मैं यहां समाप्त करना चाहता हूं ताकि आप रथ-यात्रा शुरू कर सकें।