प्रिय गुरु-परिवार; गुरु महाराज के शिष्य और शुभेच्छक,

कृपया हमारा नम्र प्रणाम स्वीकार करें। श्रील प्रभुपाद की जय।

गुरु महाराज हाल ही में हुए संक्रमण से लगभग पुनःस्वस्थ हो गए हैं और उपचार कर रहे चिकित्सकों द्वारा मूल्यांकन के बाद, उन्हें आज दोपहर अस्पताल से छुट्टी मिली थी। अब गुरु महाराज अपने निवास पर वापस आ गए हैं। हालांकि उन्हें छुट्टी दे दी गई है, वे अभी भी शारीरिक रूप से बहुत कमजोर है। अगले एक सप्ताह के लिए घरेलू व्यवस्था में दवाएं और उपचार जारी रहेगा।

इसलिए वे स्थानीय मंदिर में कल नृसिंह चतुर्दशी महोत्सव में भाग लेने में सक्षम नहीं होंगे। इस शाम को गुरु महाराज ने Mayapur.tv के माध्यम से भगवान नृसिंहदेव का आदिवास समारोह देखा।

आइए हम सभी गुरु महाराज के स्वास्थ्य के कल्याण के लिए और आने वाले महीनों में उनके सभी प्रमुख उपचार सफलतापूर्वक संपन्न हो उसके लिए भगवान श्री नृसिंहदेव से निष्ठापुर्वक प्रार्थना करते हैं।
गुरु महाराज ने सभी को प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद दिया है।

स्वास्थ्य टीम और जेपीएस सेवा समिति की ओर से,

महा वराह दास