हर सुबह प्रभुपाद चारों ओर चलते थे और मायापुर परिसर देखते थे। और अगर कोई कचरा या कूड़ा-कर्कट होता था, तो वे इसे इंगित करते। तो वे चाहते थे कि हम जगह को स्वच्छ और अच्छा रखें। वे आमतौर पर सुबह प्रातःकालिन भ्रमण पर जाते थे।

अगर कोई मुलाक़ात होती, तो वे उसका चयन करते। यदि कुछ गंदा होता था, तो वे देखते थे और वे इसे इंगित करते। एक बात जो वे चाहते थे कि आश्रम साफ हो। एक गौडिय वैष्णव थे। मैं नहीं जानता हुं कि वे उनके गुरु भाई थे या नहीं। लेकिन वे लंबी इमारत में रह रहे थे। तो इसके बाद प्रभुपाद आए और उन्होंनें अपनी छड़ी से दरवाजा खोल दिया और ६:३० या ७:०० बज गया होगा। वे अपनी आंखें रगड़ रहे थे और यह स्पष्ट था कि वे अभी सो रहे थे। श्रील प्रभुपाद ने उसे उस स्थिति में देखा और उन्होंने भक्तों की ओर रुख किया और कहा कि वे यहाँ नहीं रह सकते है।मायापुर में रुके थे उन सभी लोगों को जल्दी उठना चाहिए था। फिर एक भक्त थे। वे श्रील प्रभुपाद के शिष्य थे, उनका कुछ अंत्य रोग का निदान किया गया था। तो उन्होंनें प्रभुपाद पूछा कि चूंकि वे अपना शरीर छोड़ने जा रहे थे, वे बाबाजी हो सकते है। प्रभुपाद सहमत हो गए और मंदिर के पीछे, खेत में रहने के लिए उनको एक घास की झोपड़ी दि गई, और वहाँ उन्होंनें अपना भजन किया। वहाँ थे मच्छर, मक्खियां थी और कुछ समय बाद वे वहाँ नहीं कर सके।

तो उनको पद्म भवन में रहने की अनुमति मिल गई, और पद्म भवन में रहते हुए उन्होंने वहां अपना भजन किया। लेकिन हालांकि बहुत मुश्किल नहिं था, उनको मुश्किल लगा। फिर कुछ समय बाद, उन्होंने अपने बाबाजी को छोड दिया और वापस पश्चिम चले गए, जहां उन्होंने कुछ वैकल्पिक चिकित्सा ली और खुद ठीक हो गए। तो उन्होंने कुछ साधना की और हमने सुना है कि वे पश्चिम में रह रहे थे और वे अपनी चिकित्सा कर रहे थे और वे एक बाबाजी के रूप में नहिं रहे। प्रभुपाद ओर किसी को बाबाजी देते हैं यह मैंने नहीं सुना। तो आश्रम को उच्चतम मानक में बनाए रखने में श्रील प्रभुपाद बहुत सख्त थे। प्रभुपाद शाम को आराम करते और उसके बाद वे अपनी पुस्तकें लिखते थे लेकिन कभी कभी वे पवित्र नाम जपते थे और कुत्ते भौंकते थे। यह उनको परेशान करता था, तो वे कुछ कुत्तों को बाहर भेजते थे। कुत्तों को बंद करने के लिए वे कुछ जवाबी आवाज करते, खुद नहीं, लेकिन कुछ ब्रह्मचारी। तो वे अनुवाद कर रहे थे और उन्होंने कहा कि उनको भौंकने से परेशानी नहीं हुई लेकिन खर्राटों से हुई। कुछ भक्तों को भौंकने वाले कुत्तों को दूर रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया था। वे भौंकते और चिखते आते थे। यह एक नियमित घटना थी।

अगर कोई जप करने के दौरान या कक्षा के दौरान सो जाता, तो वे कुछ भक्तों को उनको जप करवाने के लिए भेजते थे। एक बार जब मैं जप कर रहा था और हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे बोल रहा था और हरे कृष्ण मंत्र के बीच में, मैं भक्तों को जप करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा था। बोलो हरे कृष्ण! हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे। बोलो हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे!” प्रभुपादने मुझे के करीब आने के लिए ईशारा किया और कहा, “कोई भी अतिरिक्त शब्द मत जोडो।” कभी कभी मायापुर में अगर हम आधा मंत्र बोलते तो लोग उसकी नकल करना शुरु करते। तो वे पूर्ण मंत्र चाहते थे । यह सब छोटी बात लग सकती है, लेकिन श्रील प्रभुपाद के लिए वे महत्वपूर्ण थी। बोलो हरे कृष्ण का मतलब है, हरे कृष्ण का जप करो, लेकिन वे कोई भी अतिरिक्त नाम नहिं चाहते थे। वे यह सुनिश्चित करते थे कि मंत्र को शुद्ध और मिलावटरहित रखा जाय। तो प्रभुपाद के साथ हर रोज़ खास था। प्रभुपाद इस बात से अवगत थे कि मंत्र को कैसे जपना चाहिए। श्रील प्रभुपाद के आश्रम के पीछे, वे हरे कृष्ण हरे राम श्री राधा गोविंद का जप करते थे। तो यह चौबीस घंटे चलता, “हरे कृष्ण हरे राम निताई गौर राधे श्याम।” इसलिए प्रभुपाद ने कहा था कि एक दिन हम हरे कृष्ण, नीताई गौर, कृष्ण बलराम, राधे श्याम का उच्चारण कर सकते थे। तो वह वही मंत्र था। लेकिन प्रभुपाद एक मजाक बता रहे थे। जब कोई इसका जप करता था, वे कहते “नहीं!।” तो कीर्तन में “निताई गौर कृष्ण बलराम बोलो राधे श्याम”, वे बदलना नहीं चाहते थे। तो प्रभुपाद के साथ होना एक विशेष अनुभव था। वे कुछ भी कह सकते है लेकिन आधार रेखा यह थी कि वह इसे बदलना नहीं चाहते थे। एक बार उन्होने मुझे बताया, “वे मंत्रों को टुकड़ों में क्यों काटते हैं? उन्हें पंचतंत्व मंत्र और हरे कृष्ण मंत्र का जप करना चाहिए।” तो कुछ परिवर्तनिय था, निताई गौर राधे श्याम हरे कृष्ण हरे राम। हर कोई अपना मंत्र चाहता था, लेकिन प्रभुपाद वेदों में दिया गया मंत्र चाहते थे। तो मायापुर में हम वेदों से प्रमाणिक मंत्र का जप करेंगे और यह श्रील प्रभुपाद का मुद्दा था। इसलिए यद्यपि अन्य मंत्र भी प्रमाणिक हो सकते हैं, लेकिन प्रभुपाद वेदों में दिए गये महामंत्र को रखना चाहते थे। तो यह सिद्धांत था।

कोई प्रश्न?

भक्त: हाल ही में मुझे बताया गया कि महामंत्र में मुझे कृष्ण को कृष्णा नहीं जप करना चाहिए, और राम को रामा नहीं। गुरुदेव, कृपया स्पष्ट करें।

गुरु महाराज: पवित्र नाम के जप करने मे कोई कड़े और पक्के नियम नहीं हैं। कुछ लोग मंत्र बंगाली मे उच्चारण के साथ जप करते है, कुछ लोग हिंदी उच्चारण के साथ मंत्र जप करते है लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण नहीं है। प्रभुपाद बंगाली उच्चारण के साथ जप करते थे।

हरे कृष्ण।

https://m.facebook.com/Jayapatakaswami/

जेपीएस मीडिया
NPNDD द्वारा लिप्यन्तरित