प्रिय भक्तगण ध्यान दिजिए,

कल कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर गोस्वामी प्रभुपाद की व्यास पूजा है। श्रील ए.सी भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद हर साल व्यास पूजा पर भक्तिसिद्धान्त सरस्वती ठाकुर का चित्र व्यास पीठ पर रखते थे। भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर प्रभुपाद जगन्नाथ पुरी में प्रकट हुए थे। भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर ने गौड़िय वैष्णवों के लिए कई मूलभूत सिद्धान्तो की स्थापना की, जैसे की जो जन्म से ब्राह्मण नहीं थे ऐसे अभ्यासरत वैष्णवों को ब्राह्मण दिक्षा देना। अगर ऐसा नहीं किया होता, तो हम दुनिया भर में अर्चाविग्रह की पूजा कैसे करते? इसी प्रकार, उन्होंने दिव्य साहित्य की छपाई और वितरण के महत्व पर जोर दिया, जिसका कार्यभार कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद ने संभाला। भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर ने ए.सी. भक्तवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद को कृष्णभावनामृत का प्रसार करने के लिए पश्चिम में भेजा और उन्होंने कहा कि ईससे श्रील प्रभुपाद और जिन्होंने उनकी मदद की थी उन सभी को फायदा होगा। भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर ने नवद्विप मंडल परिक्रमा का नेतृत्व किया, जिसका भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद ने विस्तार किया। यह श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर के कई क्रांतिकारी उपलब्धियों का केवल एक छोटा अंश है। ओम विष्णुपाद परमहंस १०८ श्री श्रीमद भक्तिसिद्धांत सरस्वती ठाकुर गोस्वामी प्रभुपाद के महान आविर्भाव के लिए हमें मानसिक और आध्यात्मिक रूप से तैयार होना चाहिए।

आपका सदैव शुभचिंतक,
जयपताका स्वामी