जब कोइ व्यक्ति कृष्ण भावनामृत में स्थिर हो जाता है, तब वह रस प्राप्त करता है। फिर व्यक्ति कृष्ण से जुड जाता है और फिर उनके लिए परमानंद विकसित होता है। यदि कोई अपनी साधना भक्ति को अनदेखा करता है, तो फिर वह आगे नहीं बढ़ता है। निष्ठा के स्तर में किसी को भी रस नहीं मिल सकता, हालांकि किसी को कभी-कभी एक झलक मिल सकती है। उस स्तर से, व्यक्ति रुचि, आसक्ति, भाव और अंततः प्रेम विकसित करता है। भगवान के पवित्र नामों का जप करने से, निताई गौर की कृपा प्राप्त करने से हमारे लिए एक दिन कृष्ण प्रेम प्राप्त करना संभव है। हमें बहुत दृढ़ होना चाहिए। हमें कृष्णभावनामय होने की तीव्र इच्छा होनी चाहिए। रुप गोस्वामी ने जिन छह चीजों से बचने को कहा है उनसे दुर रहो और उन छह चीजों को स्वीकार करो जिन्हें उन्होंने सुझाया है। विनियामक सिद्धांतों को तोड़ने के लिए कोई सजा नहीं है या प्रायश्चित नहीं है। बस, व्यक्ति को कृष्णभावनामृत के अभ्यास में दृढ़ता से स्थित होना चाहिए। मैं कृष्णभावनामृत आंदोलन के सभी सदस्यों को पूर्णतापूर्ण चरण में आगे बढ़ाना चाहता हूं।

आपका सदैव शुभ चिंतक,
जयपताका स्वामी